फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राइजिंग चैलेंजर्स बिलावर ने बनखंडी वॉरियर्स को हराया

Mon, 02 Mar 2026 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
मार्टियर्स प्रीमियर लीग मैं खेले गए मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को सम्मानित
विज्ञापन
भड्डू गांव में मॉर्टियर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलावर। भड्डू गांव में मॉर्टियर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। रविवार को राइजिंग चैलेंजर्स बिलावर की टीम ने बनखंडी वॉरियर्स महानपुर को 75 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। राइजिंग चैलेंजर्स बिलावर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 18 ओवर के मैच में 136 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनखंडी वॉरियर्स महानपुर की टीम के बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं कर सके और चौदहवें ओवर में बनखंडी वॉरियर्स महानपुर की टीम 61 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। राइजिंग चैलेंजर्स बिलावर की टीम ने 75 रनों से मैच जीत का प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। राइजिंग चैलेंजर्स बिलावर के गेंदबाज पवन ने तीन विकेट लिए मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें