चंडीगढ़ में आयोजित मैराथन में जीते गए पदक के साथ सुरेश कुमार। स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। चंडीगढ़ में आयोजित 42 किलोमीटर मैराथन में पुलिस के एक जवान ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। यह मैराथन चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से रविवार को आयोजित की गई। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस में तैनात सुरेश कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन कर एक पदक अपने नाम किया है। इस मैराथन में अलग-अलग राज्यों से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। वर्तमान में सुरेश कुमार कठुआ में तैनात है। इस उपलब्धी के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों और सहकर्मियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। साथ ही उम्मीद जताई है कि वे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और विभाग का नाम रोशन करते रहेंगे।