फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

Mon, 02 Mar 2026 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
देवल गांव मे जारी  श्रीमद् भागवत के दौरान सामूहिक आरती में शामिल भक्त। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
देवल गांव में जारी श्रीमद् भागवत कथा चौथे दिन में प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। देवल गांव में जारी श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक पीयूष महाराज ने श्री कृष्ण के जन्म और बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथावाचक ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए पंडाल में पहुंचे श्रद्धालुओं को कथा सुनाई।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि मनुष्य का जीवन विषय वस्तु को भोगने के लिए नहीं बना है लेकिन आज का मानव भगवान की भक्ति को छोड़कर विषय वस्तुओं को भोगने मेंं भी लगा हुआ है। जीवन मेंं सदैव दूसरों के भलाई के काम करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मानव शरीर 84 लाख योनियां भोगने के बाद मिलता है इसलिए मनुष्य जीवन मेंं मानव कल्याण के कार्य करने चाहिए। जीवन मेंं सदैव दूसरों के हित का कार्य करें। पंडाल मेंं मौजूद श्रद्धालु ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल का जयघोष किया। इस मौके पर भगवान श्री कृष्ण की झांकी भी निकाली गई जिसमेंं बाल कृष्ण को लोगों ने मिश्री और माखन का भोग लगाया। शाम 4 बजे कथा का समापन ओम जय जगदीश हरे की आरती के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें