बग्गन ब्लॉक की सात पंचायतों के 200 से अधिक युवा स्नातक की डिग्रियां हासिल कर प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर रहे तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। सरकारी पुस्तकालय की सुविधा नहीं होने से बग्गन इलाके पढ़े लिखे युवाओं में निराशा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने सरकारी पुस्तकालय खोलने के लिए सरकार से कई बार मांग की लेकिन आज तक पूरी नहीं हो पाई है। युवाओं ने कहा कि सरकार शिक्षा पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है लेकिन ब्लॉक में पुस्तकालय के लिए राशि उपलब्ध नहीं करवाई गई।
युवाओं ने बताया कि इलाके के पढ़े लिखे युवाओं को मौजूदा समय में पुस्तकालय की जरूरत है। इलाके के पढ़े लिखे बेरोजगार युवा सरकार की इस सुविधा से महरूम हैं। युवाओं ने कहा कि बग्गन ब्लॉक की 7 पंचायतों के 200 से अधिक युवा मौजूदा समय में स्नातक की डिग्रियां हासिल कर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं लेकिन इलाके में पुस्तकालय की कमी से पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को पढ़ाई करने के लिए परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
.........
सरकार को बग्गन ब्लॉक में सरकारी पुस्तकालय जल्द खोले। इससे ब्लॉक के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को इलाके में ही पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध मिल सकेगी।
- बब्बू शर्मा
पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों को काफी परेशान होना पड़ता है। इलाके के बहुत से विद्यार्थी आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल नहीं हो पाए हैं।
- अशोक कुमार
इलाके की युवा प्रतियोगिता परीक्षाओं में हिस्सा लेते हैं लेकिन पुस्तकालय की सुविधा नहीं होने की वजह से इलाके के बहुत कम विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल हो पाते हैं।
- अरुण शर्मा
सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन बग्गन ब्लॉक में पुस्तकालय खोलने की वर्षों पुरानी मांग को आज तक पूरा नहीं किया।
- अक्षय शर्मा
अशोक कुमार
अशोक कुमार
अशोक कुमार