फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पॉलिटेक्निक कॉलेज की टीम ने जीता वॉलीबॉल मैच

Sun, 01 Mar 2026 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
अ​खिल भारतीय विद्यार्थी की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया 
विज्ञापन
खेलो भारत नगर कुंभ के अंतर्गत वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कठुआ द्वारा खेलो भारत नगर कुंभ कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सरकारी डिग्री कॉलेज, कठुआ में एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे और अत्यधिक स्क्रीन टाइम जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखना रहा।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप पुलिस अधीक्षक कठुआ रविंदर सिंह रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों से जुड़े रहने, अनुशासन अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस टूर्नामेंट में विभिन्न कॉलेजों की कुल आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला भगत सिंह बॉयज हॉस्टल कठुआ और पॉलिटेक्निक कॉलेज कठुआ के बीच खेला गया जिसमें पॉलिटेक्निक कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन के माध्यम से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का सफल प्रयास किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोहर लाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त एबीवीपी के राज्य संयुक्त सचिव राहुल ठाकुर और जिला संयोजक कुलबीर सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें