फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नागरिक स्वतंत्रता, न्यायपालिका की भूमिका और मीडिया की स्वतंत्रता पर रखे विचार

Thu, 26 Feb 2026 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
युवा संसद में अपनी विचार रखी छात्रज्ञसंवाद
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद-2026 का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार व माई भारत के तत्वावधान में बुधवार को विकसित भारत युवा संसद-2026 का आयोजन किया गया। इसका विषय आपातकाल के 50 वर्ष, भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक रहा।
प्रतिभागियों ने नागरिक स्वतंत्रता, न्यायपालिका की भूमिका, मीडिया की स्वतंत्रता और लोकतंत्र में चेक्स एंड बैलेंस मुद्दों पर विचार रखे। जिले के विभिन्न सरकारी डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित युवा संसद का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे। पूर्व विधायक व प्रशासनिक अधिकारी चरणजीत सिंह जसरोटिया ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन से की। प्रो. रविंदर कौर ने युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी की महत्ता बताई।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोहर लाल ने कहा कि युवा केवल भविष्य के नागरिक नहीं बल्कि आज के साझेदार हैं। विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा जब युवा जागरूक, आत्मविश्वासी और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध होंगे। मुख्य अतिथि चरणजीत सिंह जसरोटिया ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और लोकतंत्र तभी सशक्त होता है जब नागरिक सक्रिय रूप से चर्चा, बहस और निर्णय प्रक्रिया में भाग लेते हैं।
21 प्रतिभागियों वाली इस युवा संसद पांच प्रतिभागियों राहुल ठाकुर, सुमन शर्मा, ध्रुव देव सिंह, कनिका और हेतल मल्होत्रा का चयन राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रतिमा सांगरा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अरविंद कुमार ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रो. राम मूर्ति शर्मा, प्रो. सरूप चंदर, डॉ. पीके राव, संदीप मजोत्रा और डॉ. प्रेम सिंह निर्णायक मंडल के सदस्य रहे। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जेपी सिंह और राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर की की प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सूदन उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें