फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दिल्ली में एआई सम्मेलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध पर महिला मोर्चा ने जताया रोष

Wed, 25 Feb 2026 01:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
एआई स​म्मिट में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर कठुआ में रोष जताती महिला माेर्चा कार्
विज्ञापन
दिल्ली में हुआ विरोध देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास : सुषमा महाजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। दिल्ली में आयोजित इंडिया ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंपैक्ट सम्मिट-2026 के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर भाजयुमो के पार्टी की महिला मोर्चा ने रोष का इजहार किया है। मंगलवार को महिला कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक में जमा होकर नारेबाजी की और राहुल गांधी के बयान की निंदा की।



प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान सुषमा महाजन ने कहा कि दिल्ली में हुआ विरोध देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सम्मिट के दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ता अचानक भारत मंडपम के हॉल में घुस गए और जिस तरह से लगभग निवस्त्र होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की वह निंदनीय है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हुए चुनाव के बाद अगर प्रधानमंत्री का चुनाव हुआ है तो वह किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश के प्रधानमंत्री है। ऐसे मंच पर किया जाने वाला विरोध प्रदर्शन प्रधानमंत्री की छवि को बल्कि देश का छवि को आघात पहुंचाने का प्रयास है। कांग्रेस को इस मामले में देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव रेखा कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत में होने वाली शिक्षा, स्वास्थ्य, ढांचागत सुविधा और तकनीकी क्षेत्र में वाली तरक्की पर प्रश्न उठाने का प्रयास किया गया है। इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस विरोध को जनसंपर्क शो बताते हुए सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता को लेकर वह केवल दिखावा कर रही है। यह पूरी तरह से निंदनीय है और उसके लिए कांग्रेस काे माफी मांगनी होगी। प्रदर्शन में सुषमा शर्मा, रेनू अंदोत्रा, राधा जसरोटिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें