चेजरथा गांव में लाभार्थी महिला को व्हीलचेयर सौंपते सक्षम के पदाधिकारी। स्रोत विज्ञप्ति
कठुआ। समाज सेवा की मानवीय पहल के तहत उद्योग संघ हीरानगर के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा की ओर से दिव्यांगजनों के लिए 20 व्हीलचेयरों का दान किया है। इसे उन्होंने सक्षम की कठुआ टीम को सौंपा है। कार्यक्रम में सक्षम जम्मू कश्मीर के उपाध्यक्ष ओडी अत्री, संयुक्त सचिव सरदारी सिंह, महासचिव वैष्णो दत्त सेठी और महिला प्रमुख शुभ करनी सहित उद्योग संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और सामाजिक कल्याण गतिविधियों में सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान हीरानगर के चेजरथा में दो व्हीलचेयर जरूरतमंद महिलाओं को प्रदान की गईं। संवाद