फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से का आयोजन किया गया। कमांडेंट 121 बटालियन अरविन्द सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से समाज में व्याप्त नशे की प्रवत्ति के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने तथा स्वास्थ्य एवं अनुशासित जीवनशैली को प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान बल के अधिकारियों ने नशीले पदार्थों के सेवन से उत्पन्न शारीरिक दुष्प्रभाव, मानसिक विकार, पारिवारिक विघटन तथा सामाजिक असंतुलन जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशामुक्त वातावरण न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए, बल्कि सामाजिक सुरक्षा एवं समझौता विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं, इस मौके पर नवयुग ड्रग काउंसिलिंग सेंटर कठुआ के श्रमन सूद, सूर्या शर्मा, रूपेश वर्मा व अन्य वक्ताओं ने विशेष रूप से युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों, खेलकूद, शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों व स्थानीय नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत कराने का आह्वान किया गया। जनसामान्य तक संदेश प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर नशा मुक्ति संबंधी जागरूकता पोस्टर प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें