फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ओपन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ओपन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया है। जिला प्रशासन की तरफ से समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित टूर्नामेंट के पहले दिन जिले के विभिन्न उपमंडलों में मैच खेले गए। प्रशासन के अनुसार इस पहल का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरूकता फैलाना है।
विज्ञापन

एडीसी विनय खोसला की देखरेख में खेले गए मैचों में एके बिलावर ने यूनाइटेड इलेवन बिलावर को हराया, जबकि एमके डेक्कन चार्जेस बिलावर ने रामकोट क्रिकेट क्लब को पराजित किया। बसोहली में एडीसी पंकज भगोत्रा की देखरेख में प्लासी क्रिकेट क्लब ने गेम चेंजर क्रिकेट क्लब महानपुर को हराया, वहीं बसोहली वॉरियर्स ने यूनाइटेड हट पर जीत दर्ज की।
हीरानगर में एसडीएम फूलैल सिंह की देखरेख में खेले गए मैचों में हीरानगर क्रिकेट क्लब ने सुपरकिंग क्रिकेट क्लब को हराया, जबकि मुकेश इलेवन क्रिकेट क्लब ने प्रो इलेवन क्रिकेट क्लब को मात दी। जबकि बनी में डिग्री कॉलेज के मैदान पर एसडीएम संदीप कुमार की देखरेख में बनी ने दुग्गन को हराया और बैकन ने लोवांग को पराजित किया।
विज्ञापन

आयोजन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार जिला प्रशासन कठुआ ने संकल्प लिया है कि युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर नशा मुक्त समाज की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। खेल आधारित हस्तक्षेपों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का यह प्रयास जिले में नई ऊर्जा और उम्मीद का संचार कर रहा है।
उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट आने वाले दिनों में जारी रहेगा और विजेता टीमें अगले दौर में प्रवेश करेंगी। प्रतियोगिता का भव्य फाइनल जिला मुख्यालय कठुआ में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें