फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। भाजपा मंडल रामकोट में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मन की बात के 131वें संस्करण को सुना गया। यह सभी कार्यक्रम भाजपा मंडल रामकोट के प्रधान टिक्का शर्मा की देखरेख में करवाए गए। इसमें मंडल प्रधान टिक्का शर्मा के साथ किसान मोर्चा के प्रधान सागर सिंह, मन की बात के इंचार्ज महेंद्र कुमार, महामंत्री पंकज शर्मा, स्थानीय निवासियों ने और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहम भागीदारी निवाई। भाजपा मंडल रामकोट के किसान मोर्चा के प्रधान सागर सिंह ने कहा कि वह हर महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के इस संवाद को जरूर सुनते हैं जिससे उन्हें देश और दुनिया की जानकारी के साथ अन्य कई प्रकार के प्रेरणादायक कार्य करने का हौसला मिलता है। मंडल प्रधान टिक्का शर्मा ने कहा कि इस बार के मन की बात संस्करण का रामकोट मंडल के सभी 40 बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा लाइव सुना गया। इसके अलावा मकवाल, रामकोट, अमुआला, ग़लक, कच्छेड, कंधारनू, सलोड, काह, थडाकलवाल आदि में भी मन की बात के कार्यक्रम को सुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें