फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सुकराला देवी के मंदिर में श्रद्धालुओं ने टेका माथा, लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। मल माता सुकराला देवी के मंदिर मे अलग अलग इलाकों के श्रद्धालुओं ने महामाई का आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार के दिन बिलावर, जम्मू, उधमपुर, कठुआ, बसोहली, पठानकोट और अन्य इलाकों से सैकड़ों भक्तों ने माता रानी के मंदिर में पहुंचकर महामाई का गुणगान किया। रविवार सुबह से ही सुकराला गांव में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और यह क्रम दोपहर बाद तक जारी रहा।
विज्ञापन

लोगों ने महामाई के चरणों में माथा टेककर अपने मंगलमय भविष्य की कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में भजन संकीर्तन का आयोजन भी किया और कंजक पूजन करके कन्याओं को हलवा पूरी का प्रसाद वितरित किया। अंतरिक्ष शर्मा, महेंद्र कुमार, रतन सिंह ने बताया कि यूं तो हर दिन महामाई के दरबार में कई लोग अपनी मनोकामना लेकर पहुंचते हैं लेकिन रविवार के दिन सुकराला देवी के मंदिर में पहुंचने वाले भक्तों की संख्या अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें