फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गोविंदसर गांव के तालाब में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
गोविंदसर गांव के तालाब के आस-पास  की सफाई करते संत निरंकारी मंडल के अनुयायी। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। संत निरंकारी मंडल ब्रांच कठुआ ने गांव गोविंदसर के प्राचीन तालाब और उसके आसपास स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन

कठुआ में आयोजित इस अभियान में स्वयंसेवकों ने तालाब की सफाई कर लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक भारत भूषण ने भी पहुंचकर निरंकारी स्वयंसेवकों की सराहना की। कहा कि समाज सेवा और मानवता की सेवा के लिए निरंकारी मिशन का योगदान अनुकरणीय है।
विज्ञापन


अभियान में शामिल निरंकारी भक्तों ने बताया कि एक सत्संग कार्यक्रम में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने अपने वचनों में कहा कि भक्ति केवल शब्दों से नहीं, कर्मों में प्रकट होनी चाहिए। उन्होंने बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की शिक्षाओं को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन मानव कल्याण को समर्पित रहा और हमें भी निष्कपट भाव से सेवा में जुड़े रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें