फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गुज्जर बस्ती में आग लगने से जली पराली

Wed, 18 Feb 2026 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
लखनपुर में आग से राख होती पराली और कुल्ले को बचाने का प्रयास करते हुए परिवार के सदस्य संवाद
विज्ञापन
पशुपालक को हजारों रुपये का नुकसान
विज्ञापन

कठुआ। लखनपुर के गुज्जर बस्ती में अचानक लगी आग से पशु पालक को हजारों का नुकसान हुआ है। आग लगने की इस घटना में पशुओं के लिए चारे के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली पराली का ढेर जल गया है। इसके अतिरिक्त वहां कोई अन्य नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को होने वाली घटना के बारे में पशु पालक मोहम्मद हुसैन ने बताया कि जिस समय घटना हुई जब वह अपने पशुओं को चराने के लिए गया था जबकि उसकी पत्नी भी लखनपुर गई हुई थी। आसपास के लोगों से उसे आग लगने के बारे में पता चला तो वह आनन-फानन घर पहुंचा। इस बीच लोगों ने वहां पास में रखी 25 के करीब उसकी बकरियों को बचा लिया और पराली के ढेर पर लगी आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। पराली के जलने से उठने वाले गुबार को देख मौके पर लखनपुर पुलिस भी पहुंची और तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे से ज्यादा मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया है, लेकिन इस घटना से उसकी हजारों की पराली जलकर राख हो गई है। वहीं, स्थानीय लोगों ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जिस तत्परता से फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू किया है उससे लोगों की जान में जान आई है। उनका कहना था कि अगर देर होती तो आसपास के 12 रिहायशी कुल्लों को भी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें