फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर जगह-जगह भंडारों का दौर जारी

Wed, 18 Feb 2026 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
भजन-कीर्तन के चलते शिवमय बना रहा वातावरण
विज्ञापन

कठुआ। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर जगह-जगह होने वाले कार्यक्रमों का दौर जारी है। मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। महादेव के जयघोष के साथ आयोजित भंडारों में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गोविंदसर स्थित नृसिंह धाम मंदिर में आयोजित होने वाले भंडारे के चलते वहां सुबह से रौनक देखने को मिली। इस दौरान महिला संगत की ओर से किए जाने वाले वाले भजन-कीर्तन के चलते वातावरण शिवमय बना रहा। दोपहर को कंजक पूजन करने के बाद भंडारा शुरू हुआ। इसमें गोविंदसर गांव सहित आसपास के गांवों से आने वाले भक्तों ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, शहर के शास्त्रीनगर में स्थानीय दुकानदारों व स्थानीय लोगों के सहयोग से भी भंडारे का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें