फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी में लोगों को योजनाओं से करवाया अवगत

Wed, 18 Feb 2026 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी में समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
कठुआ। समाज कल्याण विभाग ने इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विसेज (आईसीडीएस) के सहयोग से तहसील बनी के कई पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। यह कार्यक्रम बनी, लोवांग नॉर्थ, लोवांग साउथ, कांथल, सियारा, चांदल और भरमोता में आयोजित हुए। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने भाग लिया। संकल्प-एचईडब्लू टीम और सीएचएल टीम कठुआ ने विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं और सेवाओं के बारे में जागरूक किया। संकल्प-एचईडब्लू टीम कठुआ ने डुग्गन पंचायत (बंजाल, सुरजन, सुरजन चलाेग और कोटी) में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रतिभागियों को अपने समुदायों में जानकारी फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें