फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र में शिव जयंती महोत्सव का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र बिलावर के प्रांगण मे शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर 90वें शिव ज्योति महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव ध्वजारोहण के साथ की गई। इसके बाद ब्रह्मकुमारी संतोष बहन ने भगवान शिव की शिक्षाओं का वर्णन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद विधायक ने आध्यात्मिक ज्ञान और समाज सेवा को लेकर ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र के सदस्यों की सराहना की और ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र द्वारा समाज में शांति और पवित्रता लाने के प्रयासों को सराहा। इस मौके पर मौजूद ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र के वक्ताओं ने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि समाज के कल्याण के लिए पहले खुद को बदलने की जरूरत है जो ब्रह्म कुमारी का मूल संदेश है। ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र में आयोजित किए गए कार्यक्रम के बाद विधायक शक्ति शर्मा बिलकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के चरणों में शीश झुकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें