फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वार्ड दो में 50 लाख से बने नाले का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। विधायक डॉ. भरत भूषण ने रविवार को तीन महत्वपूर्ण विकास कार्य जनता को समर्पित किए। इनकी कुल लागत लगभग 60 लाख रुपये है। रविवार को होने वाले लोकार्पण में विधायक ने पहले वार्ड नंबर 2 में जिला जेल के सामने गहरे ढके नाले का उद्घाटन किया। यह नाला वर्षों से अस्वच्छता का कारण बना हुआ था। इससे स्थानीय निवासियों को गंदगी और दुर्गंध के चलते बीमारियों का खतरा बना रहता था। इस नाले का निर्माण लगभग 50 लाख रुपये की लागत से किया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक ने अपर शिवा नगर में गहरे बोरवेल के कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 16 अपर शिवा नगर कठुआ में लेन और ड्रेन का उद्घाटन किया। यह कार्य स्थानीय लोगों की लंबे समय से लंबित मांग थी।
इस अवसर पर भाजपा जम्मू-कश्मीर के महासचिव गोपाल महाजन, सिटी मंडल कठुआ के अध्यक्ष राहुल देव, कपिल देव, इंदु रेखा, अक्षय भारती, अनिरुद्ध शर्मा, ललित कांगला और राकेश कुमार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें