फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शिवालयों में पूजा अर्चना और जलाभिषेक कर लिया भोले नाथ का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। तड़के ही मंदिरों में लंबी कतारें लग गईं। उपमंडल के अलग-अलग इलाकों के शिवालयों और देवालयों पर देर रात तक भीड़ रही। लोगों ने पूजा अर्चना और जलाभिषेक कर भोले नाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान चारों ओर भोले के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

बिलावर नगर स्थित बिल्केश्वर महादेव मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित शिवलिंग की पूजा अर्चना के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। रविवार सुबह 3:00 बजे जैसे ही भगवान भोलेनाथ के मंदिर के कपाट खुले तो भगवान की पिंडी पर जल अभिषेक करने के लिए भक्तों लंबी कतार लग गई। भक्त शिव मंदिर में पहुंचना शुरू हो गए और सुबह से शुरू हुआ दर्शन पूजा करने का कार्यक्रम रात तक चलता रहा। मंदिर परिसर में भारी भीड़ के चलते मंदिर के प्रांगण में मेले जैसा दृश्य देखने को मिला।
दर्शनार्थी बिल्वपत्र और गंगाजल लेकर मंदिर में प्रवेश करते रहे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दिन भर हर हर महादेव का जय घोष होता रहा जिससे पूरे कस्बे का वातावरण शिवमय हो गया। भक्तों ने त्रिलोकी नाथ भोले भंडारी को बिल्व पत्र, फूलों की माला, ध्रुवा, फूल के साथ-साथ मौसमी फल और दक्षिणा इत्यादि चढ़कर भोले का गुणगान किया।
विज्ञापन

वहीं भक्तों ने जलाभिषेक और दुग्ध अभिषेक कर भगवान आशुतोष को प्रसन्न किया। किशनपुर, सुकराला, पल्लन, परनाला, देवल, फिंतर, भड्डू, कोहग, मांडली और अन्य कस्बों और गांवों में स्थित शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रात्रि के समय शिवालयों में भक्ति संगीत का कार्यक्रम भी हुआ तो कई गांवों में दिन-रात पूजा अर्चना करने के अलावा कीर्तन करके भगवान का गुणगान किया गया वहीं, शिव भक्तों ने मंदिर परिसर मे चार पहर की पूजा भी की। इस शुभ अवसर पर शिव भक्तों ने हलवा पूरी और फल इत्यादि के प्रसाद का वितरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें