फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोहाई मल्हार में होगी किसान उत्पादक संगठन की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। लोहाई मल्हार ब्लॉक में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) की शुरुआत होगी। एफपीओ की शुरुआत से लोहाई मल्हार ब्लॉक के 1100 किसानों को लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत पहली बार जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के किसानों को वित्तीय सहायता और ऋण गारंटी प्रदान होगी ताकि किसान और अधिक सशक्त हो सकें और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।
विज्ञापन

सब डिविजनल एग्रीकल्चर अफसर रवि शर्मा के मुताबिक इस योजना के तहत 11 सदस्यों की कमेटी का गठन किया जाएगा। दूरदराज क्षेत्र के किसानों को कृषि, बागवानी और अन्य कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। अधिकारी ने बताया कि एफपीओ को सरकार से 5 साल तक की वित्तीय सहायता तक की ऋण गारंटी मिलती है और इन योजनाओं के तहत सब्सिडी प्राप्त करने में भी आसानी होती है। इस योजना के तहत दूर दराज क्षेत्र के किसानों को आधुनिक खेती के तरीके, तकनीकी ज्ञान और अन्य कृषि संबंधित जानकारी के लिए प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे जिससे वह अपनी आमदनी को बढ़ावा दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें