फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 12वीं के छात्रों के विदाई व संवाद सत्र में की उज्ज्वल भविष्य की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में अंतिम चरण में चल रहे शैक्षणिक सत्र को देखते हुए 12 कक्षा के लिए विदाई व संवाद सत्र का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य जतिंदर कुमार सेठी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने छात्राओंं को विषयवार परीक्षा में सफलता के टिप्स दिए। इस दौरान 11वीं कक्षा की छात्राओं ने सीनियर के साथ अब तक की यात्रा का जश्न मानाया। कार्यक्रम में जतिंदर कुमार सेठी ने विशेष रूप से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन, तनाव से निपटने और आत्मविश्वास बनाए रखने के व्यावहारिक सुझाव दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक सोच बनाए रखने की सलाह दी और कहा कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन


वहीं, अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को परीक्षा देने की रणनीति और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों की दो वर्षों की प्रगति पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्हें स्कूल में सीखे गए अनुशासन और मूल्यों को जीवनभर बनाए रखने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में कक्षा 11वीं की छात्राओं ने अपनी सीनियर को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने आशा व्यक्त की कि कक्षा 12वीं के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल उनके स्कूल का नाम रोशन करेंगी। बल्कि उनके लिए एक लक्ष्य तय करने में योगदान देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें