फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गढ़ गांव में एक महीने से पेयजल सप्लाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। गढ़ गांव के मोहल्ला मुंडया मे पिछले एक महीने से पेयजल सप्लाई प्रभावित है। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी पंडित राधा कृष्ण शास्त्री, पवन, विपिन और ग्रहणी निशा देवी ने बताया कि एक महीना पहले उनके मोहल्ले को पेयजल सप्लाई उपलब्ध करवाने के लिए लगाई गई पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे जल शक्ति विभाग ने आज तक ठीक नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनके मोहल्ले के 35 घरों की 200 से अधिक आबादी को पिछले एक महीने से पेयजल की किल्लत से परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से लोग गांव में स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं। सबसे अधिक परेशानियां बुजुर्गों और छोटे-छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है क्योंकि वह डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राकृतिक जल स्रोत पर नहीं पहुंच पातें हैं। लोगों ने बताया की समस्या के बारे में जल शक्ति विभाग को कई बार अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया जिसकी वजह से लोगों को जल शक्ति विभाग की कार्य प्रणाली पर रोष है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर दो दिनों के भीतर उनके मोहल्ले में पेयजल सप्लाई बहाल नहीं करवाई गई तो लोग जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन




कोट
समस्या संज्ञान में है। क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन को जल्द ठीक करवा कर मोहल्ला मुंडया में पेयजल सप्लाई बहाल करवाई जाएगी।
-शिव दर्शन, एईई जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें