फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में हवन कर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की

विज्ञापन
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हीरानगर में परीक्षाओं के दौर से पहले अनुष्ठान किया गया। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हीरानगर में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना के लिए विशेष हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य नरिन्द्र कुमारी चुंबर के दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जीवन में अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। तत्पश्चात विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और परीक्षा में सफलता की मंगलकामना के लिए सामूहिक हवन संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं, हवन के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा और संस्कारों के महत्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को मानसिक दृढ़ता और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा का सामना करने का संदेश दिया।
हवन के उपरांत 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के द्वारा गीत, नृत्य एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने भी अपने विद्यालययी अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रोचक गतिविधियां एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें