फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शहीद अरुण काटल के बलिदान दिवस की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में छह फरवरी 2022 को देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवान अरुण काटल के बलिदान दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बलिदानी जवान के पैतृक गांव में उनके माता-पिता के सौजन्य से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी जम्मू-कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव कैप्टन प्रेम कुमार ने दी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
विज्ञापन




महासचिव ने चौथी बार जंडोर में शुक्रवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। कहा कि अरुण काटल का बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा है और इस आयोजन का उद्देश्य समाज में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में ध्वजारोहण, श्रद्धांजलि समारोह और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। लिहाजा नगरवासियों और समाजसेवियों से अपेक्षा है कि वे इस अवसर पर उपस्थित होकर बलिदानी जवान के परिवार का मनोबल बढ़ाएं और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें