रामकोट। हाल ही में खोले गए केंद्रीय विद्यालय रामकोट में केंद्रीय विद्यालय संगठन के सहायक आयुक्त हरि सिंह ने बुधवार को वार्षिक निरीक्षण किया और केंद्रीय विद्यालय में सुविधाओं को जांचा। उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से विशेष वार्तालाप भी किया। इस अवसर पर स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य अतिथि के लिए विद्यार्थियों की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जहां केंद्रीय विद्यालय रामकोट के स्टाफ सदस्यों के साथ हरि सिंह सहायक आयुक्त द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। यहां विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी पेश की। इस अवसर पर केवीएस (आरओ) जम्मू सुनील यादव और प्राचार्य केवी नंबर 2 जम्मू कैंट भी मौजूद रहे।