कठुआ। महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर जखोल स्थित पवित्र महानाल गुफा मंदिर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित होने वाली इस बैठक के दौरान कमेटी के सदस्यों ने पर्व पर मंदिर में किए जाने वाले इंतजामों पर चर्चा की है। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने सुबह से शाम तक की पूरी व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए कमेटी के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां से अवगत कराया। वहीं, गत वर्ष आने श्रद्धालुओं की संख्या की समीक्षा करते हुए भंडारे की विशेष व्यवस्था करने पर चर्चा की गई।
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि जखोल स्थित इस प्राकृतिक महानाल गुफा में हर साल महाशिवरात्रि के पर्व पर हजारों की संख्या में भक्त महादेव को जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। ऐसे में उन श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कमेटी की तरफ से हर तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके।