फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राष्ट्रपिता के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया

Sat, 31 Jan 2026 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए गएसंवाद
विज्ञापन
महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी कठुआ में श्रद्धांजलि समारोह करवाया
विज्ञापन

कठुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी कठुआ कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। जिला प्रधान पंकज डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया।


समारोह के दौरान वक्ताओं ने गांधी जी के जीवन, उनके संघर्ष और सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए सभी से उनके आदर्शों का अनुसरण करने की अपील की। जिला प्रधान पंकज डोगरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गांधी जी के सिद्धांतों का पालन करती रही है और आज भी सहयोग और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए जम्मू-कश्मीर में लड़ाई को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर, जो पहले विशेष दर्जा रखने वाली रियासत थी को केंद्र शासित प्रदेश में बदलकर यहां भू-माफिया, शराब माफिया और खनन माफिया को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से प्रदेश के लोग रोजाना प्रभावित हो रहे हैं और इसी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी हमारी रियासत, हमारा हक के नाम से संघर्ष जारी रखे हुए हैं जो महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित है। पंकज डोगरा ने उम्मीद जताई कि जिस तरह महात्मा गांधी ने सिद्धांतों के बल पर भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराया था उसी तरह कांग्रेस पार्टी भी उनके आदर्शों का पालन करते हुए जम्मू-कश्मीर को उसका विशेष दर्जा दिलाने में सफल होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें