फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गुरु रविदास जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा

Wed, 28 Jan 2026 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
शहर में गुरू रविदास की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा संवाद
विज्ञापन
जगह-जगह स्टॉल, झांकियां भी रहीं आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन


कठुआ। गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती मंगलवार को जिले में आस्था और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भारी बारिश के बीच भी संगत ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए शोभायात्रा में गुरु रविदास जी के संदेशों को बताया।
पुराने बस स्टैंड स्थित गुरु रविदास मंदिर से शुरू हुई यात्रा में काफी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर गुरु जी के जीवन पर आधारित झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा मंदिर परिसर से सीधा जराई चौक से होती हुई मुखर्जी चौक से शहीदी चौक और यहां से वापस अंबेडकर ब्रिज से होती हुई मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह कई संस्थाओं ने स्टॉल लगाकर सभी का स्वागत किया। इससे पूर्व मंदिर परिसर में भजन कीर्तन किया गया जिसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद सदस्य संदीप मजोत्रा ने सभी को गुरु रविदास जी की जयंती पर्व की बधाई देते हुए कहा कि आज के आयोजन में जिस प्रकार से सभी लोग शामिल हुए उसने हमारी एकता को और मजबूती प्रदान की है। इस मौके पर एडवोकेट सुशील गुप्ता, रवि के जस्सल, देव राज सोनी, ताराचंद, हरि दयाल, सीएल मुंडे व राज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें