फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रिहर्सल परेड में युवाओं ने जवानों से मिलाए कदम

Fri, 23 Jan 2026 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की परेड रिहर्सल संवाद
विज्ञापन
76वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जिले में तैयारी जोर-शोर से जारी
विज्ञापन

कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में रिहर्सल परेड पूरे उत्साह के साथ जारी है। 76वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जिले में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसमें युवाओं ने जवानों के साथ कदम से कदम मिलाए।
विज्ञापन

विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा रहने वाले विद्यार्थी लगातार प्रस्तुतियों को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वीरवार को शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह के लिए विद्यार्थियों और सुरक्षाबलों की टुकड़ियों ने परेड का जमकर अभ्यास किया। जिला पुलिस की बैंड की धुन पर तीन चक्रों में हुए अभ्यास के दौरान सरदार पृथी नंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के उस्तादों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने अभ्यास को बेहतर बनाया। इसके बाद परेड में शामिल होने वाले विद्यार्थियों ने मास पीटी का अभ्यास किया। इस मौके पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारी सुनील सिंह संब्याल ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर होने वाले जिला स्तर के इस मुख्य समारोह को यादगार बनाने के लिए हर तरह की तैयारियों को पुख्ता किया जा रहा है। आज होने वाले अभ्यास परेड में 43 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया है। जिला पुलिस के बैंड पर समारोह के दौरान होने वाली परेड का हिस्सा बनेंगे। इसमें कठुआ जिला पुलिस के अलावा सीआरपीएफ, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, जिला पुलिस लाइन, होमगार्ड्स, एनसीसी के अलावा विद्यार्थियों की टुकड़ियां शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें