कठुआ। राष्ट्रीय गौरव ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में 25 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सपना देवी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रीय पहचान, एकता और गर्व की भावना को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को साझा इतिहास, संघर्षों और उपलब्धियों से जोड़ते हुए राष्ट्र के प्रति सकारात्मक योगदान देने और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों व महत्वपूर्ण घटनाओं को स्मरण करने का अवसर मिला। इस अवसर पर संकाय सदस्य प्रो. माहिंदर नाथ शर्मा, निशा कुमारी, प्रो. बिंती शर्मा, डॉ. रूपाली जसरोटिया, डॉ. हिलाल अहमद भट्ट, डॉ. रेनू बाला, डॉ. मीनू शर्मा, अंबिका, प्रो. शीतल शर्मा और प्रो. मुश्ताक अहमद भी उपस्थित रहे।