फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं

Fri, 23 Jan 2026 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर जारी कार्यक्रमों की श्रृंखला में शहर के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों को आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य जतिंदर कुमार सेठी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रमों में छात्राओं और शिक्षकों अपनी प्रस्तुतियों के द्वारा राष्ट्रप्रेम, एकता और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा की भावना को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता संग्राम में इसकी निर्णायक भूमिका पर संक्षिप्त किंतु सारगर्भित परिचय से हुई।
इस संबोधन ने छात्राओं को गीत की स्थायी विरासत से अवगत कराया, जो राष्ट्रीय गौरव, बलिदान और सामूहिक पहचान का प्रतीक है। वहीं, इस दौरान छात्राओं ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर साहस, बलिदान और राष्ट्रीय एकता की भावना को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया। वहीं, कुछ छात्राओं ने कविताएं सुनाकर स्वतंत्रता सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और मातृभूमि के प्रति अपने प्रेम को सशक्त शब्दों में व्यक्त किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शिक्षिका उषा रानी द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम का भावपूर्ण गायन रहा। उनकी मधुर और भावनाओं से ओतप्रोत प्रस्तुति ने वातावरण को भक्ति और राष्ट्रीय गर्व से भर दिया। उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने इस प्रस्तुति की गहराई और सच्चाई की सराहना की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने शिक्षकों और छात्राओं की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को एकता, अखंडता और अनुशासन के मूल्यों को आत्मसात करने और राष्ट्र सेवा में गर्व और जिम्मेदारी के साथ योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें