फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शोभायात्रा और भंडारे कर मनाया रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव

Fri, 23 Jan 2026 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरा होने पर निकाली गई झांकी में शामिल स्थानीय लोग
विज्ञापन
शहर के रामलीला मैदान से निकाली गई भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

कठुआ। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने पर शहर में उत्सव जैसा माहौल रहा। इस दौरान कहीं शोभायात्रा, कहीं रैली और कहीं भंडारों का आयोजन दिन भर जारी रहा। लोगों ने प्रभु राम के प्रति आस्था का प्रदर्शन किया।
वीरवार सुबह से शहर में जगह-जगह श्री भजनों की गूंज के साथ हुई। शहर के रामलीला मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुखर्जी चौक, पुराने गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल चौक, शहीदी चौक, कॉलेज रोड, ड्रीम लैंड पार्क रोड, सावन चक गुरुद्वारा, न्यू बस स्टैंड, जराई चौक से होती हुई वापस रामलीला मैदान में संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष लगाए। शोभायात्रा में शामिल गगन गुप्ता ने बताया कि आज का दिन उनके लिए ऐतिहासिक महत्व वाला है क्योंकि आज के दिन लंबे इंतजार के बाद उनके आराध्य अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए थे। इस कारण पूरा समाज उत्साहित है।
विज्ञापन

शिवसेना डोगरा फ्रंट की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय राम भक्तों ने शामिल होकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर शिवसेना डोगरा फ्रंट के जिला प्रधान नरेंद्र तांगड़ी ने कहा कि आज का दिन हर राम भक्त के लिए विशेष है।
उधर, प्रवेशद्वार लखनपुर के किले वाली माता के मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत शांति गिरी जी महाराज की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थिति गंगाधर शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रभु श्री राम के चरित से परिचित कराया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। नगरी क्षेत्र के ऐरवां में भी भगवान की भव्य शोभयात्रा का आयोजन किया गया। यहां शाेभायात्रा में शामिल भक्तों ने प्रभु श्री राम के भजनों पर झूमे।
विज्ञापन

शहर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के चलते शहर में जगह जगह भंडारों का आयोजन किया गया। इस क्रम में शहर के मुख्य बाजार में स्थानीय दुकानदारों ने गुलाब जामुन का प्रसाद बांट कर लोगों का मुंह मीठा करवाया। शास्त्री नगर, करण नगर और हाईवे पर भी भंडारों का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। उधर देश शाम शहर के विभिन्न मंदिरों में दीपक जलाए गए। इसी तरह काफी संख्या में भक्तों ने अपने घरों को भी दीपकों से रोशन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें