फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलवामा और गांदरबल की बालिकाओं का रहा दबदबा

Fri, 23 Jan 2026 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
फोटो 2 थांग ता प्रतियोगिता के दौरान प्रतिद्वंदी की ओर से ​खिलाड़ी पर पलटवार किया गया
विज्ञापन
अंतर-जिला यूटी स्तरीय थांग-ता प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर कॉम्प्लेक्स में लड़कियों की अंतर-जिला यूटी स्तरीय थांग-ता प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर के 10 जिलों से विभिन्न आयु वर्ग की बालिकाओं ने भाग लिया और पारंपरिक मार्शल आर्ट थांग-ता में कौशल, अनुशासन और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन किया।

यह आयोजन युवा सेवा एवं खेल विभाग, जम्मू-कश्मीर यूटी के वार्षिक गतिविधि कैलेंडर के तहत किया गया। प्रतियोगिता का संचालन निदेशक सामान्य अनुराधा गुप्ता के निर्देशानुसार और संयुक्त निदेशक विनाक्षी कौल के मार्गदर्शन में हुआ। आयोजन की देखरेख जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कठुआ सुनील सिंह संब्याल ने की। विजेताओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर प्रदीप सिंह, गतिविधि प्रभारी धर्मिंदर सिंह और परवीन सिंह लखनपुरिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में पुलवामा और गांदरबल की लड़कियाें का दबदबा रहा। इस दौरान अंडर-19 वर्ग में पुलवामा की रोहदा ने 30 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता जबकि 50 किग्रा से अधिक भार में सुमैरा अशिक ने बाजी मारी। इसी वर्ग में गांदरबल की कुर्रत-उल-मोंजर ने 50 किग्रा में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन


62 किग्रा वर्ग में अनंतनाग की खुशबू इश्फाक ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि शोपियां की सुहाना जान को रजत पदक मिला। 44 किग्रा वर्ग में पुलवामा की अजरा ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं गांदरबल की बतूल फातिमा को रजत पदक मिला। 49 किग्रा वर्ग में पुलवामा की मशिफा नक्श ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 52 किग्रा वर्ग में कुलगाम की शाजिस्ता जान ने स्वर्ण पदक जीता जबकि 56 किग्रा वर्ग में शोपियां की शाहेमा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सीनियर ओपन वर्ग के तहत 66 किग्रा वर्ग में शोपियां की आसरा जान ने स्वर्ण पदक जीता और 70 किग्रा वर्ग में गांदरबल की फिरूसा ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें