भड्डू गांव के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। वीरवार को खेले गए मैच में दरूंग सीनियर इलेवन ने प्लाही इलेवन को आठ विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। प्लाही इलेवन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर के मैच में 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरुंग सीनियर इलेवन की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को दो विकेट गंवाकर पूरा कर लिया और आठ विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। दरूंग सीनियर इलेवन के खिलाड़ी अरविंद भारद्वाज ने 23 गेंदों पर 28 रन बनाए और चार विकेट लिए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। संवाद