फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की

Wed, 21 Jan 2026 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों की मासिक बैठक का आयोजन संवाद
विज्ञापन
कठुआ। पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए जम्मू कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। शहर के कॉलेज रोड स्थित कार्यालय में आयोजित इस बैठक की के दौरान सदस्यों ने एसोसिएशन के पदाधिकारी के समक्ष समस्याओं को रखते हुए उनके समाधान तलाशे जाने की बात कही।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष हवलदार मनोहर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक के रूप में सबसे पहले पिछली बैठक के दौरान लाए गए विषयों की चर्चा की गई। जिसमें पदाधिकारियों ने उनके परिणाम को सभी सदस्यों के समक्ष रखा गया। इसके बाद वहां आए पूर्व सैनिक और वीर नारियों ने अपनी समस्याएं पदाधिकारियों के समक्ष रही।
जिसके बाद मनोहर सिंह ने सभी को उनकी समस्याओं के निवारण के लिए किए जाने वाले प्रयास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की मासिक बैठक इसी तरह से आयोजित की जाती है। जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्या एसोसिएशन पास पहुंचती है और फिर उनके समाधान के लिए काम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें