फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, शव जीएमसी कठुआ भेजा

Sun, 18 Jan 2026 12:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पहाड़ी उपमंडल बसोहली के गांव पलारा में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। महिला की पहचान ललिता देवी पत्नी गुशु कुमार निवासी पलारा बसोहली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को परिजनों ने अचेत अवस्था में महिला को उपजिला अस्पताल बसोहली पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पहले उपजिला अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया लेकिन मृतका के शरीर में कुछ चिकित्सकीय जटिलताओं को देखते हुए शव को आगे की जांच और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी कठुआ भेजा गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें