फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राजबाग पुलिस ने 15 मवेशी सुरक्षित बचाए एक तस्कर गिरफ्तार

Sun, 18 Jan 2026 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ । राजबाग पुलिस ने तस्करी कर ले जाए जा रहे 15 मवेशियों को सुरक्षित बचाया। इस दौरान पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया।एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देशों पर थाना प्रभारी राजबाग अजय सिंह चिब की अगुवाई में पुलिस टीम ने इलाके में नाका लगाया था।
विज्ञापन

जांच के दौरान हाईवे से गुजर रहे एक बड़े ट्रक पंजीकरण संख्या जेके09डी- 4566 को रोका गया। चालक ने दावा किया कि वाहन में आलू लदे हुए हैं। संदेह होने पर पुलिस ने ट्रक की गहन तलाशी ली और आलू की बोरियों के नीचे बने गुप्त खांचे से मवेशियों को बरामद किया। तस्करों ने जानवरों को बेहद धोखाधड़ी और अमानवीय तरीके से छिपाकर ले जाने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में ट्रक को जब्त कर लिया और ट्रक के चालक को मवेशी की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में जहां तस्करी कर लाए जाने वाले मवेशियों को मुक्त करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें