फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्वामी विवेकानंद के दिखाए मार्ग का अनुसरण करने की शपथ ली

Sat, 17 Jan 2026 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कीड़ियां गंडियाल मंडल में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित करते युवा
विज्ञापन
कठुआ। स्वामी विवेकानंद जयंती पर कीड़िया गंडियाल मंडल खंड लखनपुर में कार्यक्रम किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधि सामाजिक समरसता के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं और महिलाओं ने भाग लेकर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करने की शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रहे जिला कठुआ के सामाजिक समरसता संयोजक ओमकार ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके दिखाए पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि भारतीय आध्यात्मिक जगत के महान संत और विचारक स्वामी विवेकानंद ने वेदांत और योग से विश्वभर में परिचित कराया। उन्होंने युवाओं को आत्मबल, सेवा और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।1893 में शिकागो धर्म संसद में उनका ऐतिहासिक भाषण आज भी विश्वभर में प्रेरणा का स्रोत है। भारत सरकार ने उनके जन्मदिवस 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया है। लिहाजा हम सभी को अपने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के उत्थान के लिए स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें