फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्लाही की टीम ने थडा कल्याल की टीम को 8 रनों से हराया

Thu, 15 Jan 2026 12:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में भड्डू प्रीमियर लीग सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। बुधवार को खेले गए लीग मैच में प्लाही की टीम ने थडा कल्याल की टीम को आठ रनों से हराकर प्रतियोगिता अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

प्लाही की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 150 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थडा कल्याल की टीम 142 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। प्लाही की टीम ने 8 रनों से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। प्लाही के खिलाड़ी विश्व ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए और दो विकेट लिए मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि वीरवार को क्रिकेट प्रतियोगिता में अगले दौर के मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें