घाटी में मोटर साइकिल से टकराकर टूटी कार। स्रोत जागरूक पाठक
कठुआ। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मंगलवार को हुई इन घटनाओं के बाद दोनों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। यहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पहला हादसा घाटी गांव को जाने वाले लिंक मार्ग पर रेलवे क्राॅसिंग के पास पेश आया जहां मोटरसाइकिल सवार और अज्ञात की टक्कर हो गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल की पहचान तिलक राज (50) पुत्र नसीब दास निवासी सुमवां के रूप में हुई है। दूसरा हादसा पुलिस पोस्ट कीड़ियां के पास हुआ है। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया। घायल को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। 45 से 50 वर्ष आयु के घायल की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद