फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रावी नदी पर रेलवे ब्रिज का उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण

Tue, 13 Jan 2026 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने जम्मू तवी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ-साथ कठुआ और माधोपुर के बीच रावी नदी पर स्थित रेलवे ब्रिज संख्या 17 का भी विस्तृत निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यह पुल गत अगस्त महीने में जिले में हुई भारी बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके चलते यात्रियों और मालगाड़ियों की आवाजाही पर सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई थीं।
महाप्रबंधक ने पुल की संरचना और मरम्मत कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह पुल अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह न केवल जम्मू-कश्मीर को पंजाब से जोड़ता है बल्कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में रेल यातायात की जीवनरेखा भी है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरम्मत कार्यों के दौरान गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। महाप्रबंधक ने विश्वास व्यक्त किया कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद यह पुल पहले से अधिक मजबूत और सुरक्षित होगा।
इस निरीक्षण से स्पष्ट है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जहां जम्मू तवी रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, वहीं कठुआ क्षेत्र में भी रेलवे ढांचे की मजबूती और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें