फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 13 Jan 2026 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुश्के शहीदी चौक में धरना देते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
शहीदी चौक में धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

कठुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने वाली मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस का विरोध जारी है। सोमवार को शहर के शहीदी चौक पर दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।



धरने की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला प्रधान पंकज डोगरा ने की। उन्होंने कहा कि सरकार के पास जनता को देने के लिए कोई नई योजना नहीं है और वह पुरानी योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें अपनी उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा का नाम बदलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को मिटाने का प्रयास है। इस मौके पर पूर्व वन मंत्री चौधरी लाल सिंह ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार को सबसे पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि मनरेगा योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों के भुगतान का क्या हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए योजनाओं का नाम बदल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लाल सिंह ने नई लाई गई योजना में 40 प्रतिशत प्रदेशीय भागीदारी को लेकर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर प्रदेश इस बोझ को उठाने में सक्षम नहीं होंगे जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मिलने वाली 100 दिन की गारंटी मजदूरी पर संकट आ सकता है। उन्होंने नई योजना में प्रभु राम का नाम शामिल करने पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है। धरने में रॉबिन शर्मा, नरेंद्र खजुरिया, परमजीत सिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें