फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नियम-कानून ताक पर, पेड पार्किंग खाली

Tue, 13 Jan 2026 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
शहर के मुखर्जी चौक से सटी नगर परिषद की खाली पड़ी पार्किंग। संवाद
विज्ञापन
जराई अड्डा चौक व मुखर्जी चौक पुल फिर अवैध पार्किंग का बना अड्डा
विज्ञापन


कठुआ। शहर के जराई चौक और मुखर्जी चौक के बीचोबीच बना पुल अवैध पार्किंग का अड्डा बन गया है। यहां दिनभर पुल के दोनों तरफ खड़े वाहन न केवल यातायात को प्रभावित कर रहे हैं बल्कि कई बार बेतरतीब खड़े वाहनों से जाम की स्थिति बन रहती है। हैरानी की बात है कि इस पुल से 100 मीटर दूरी पर नगर परिषद की ओर से बनाई गई बहुमंजिला पार्किंग स्थल पूरी तरह खाली पड़ा है।

शहर के मुखर्जी चौक के आसपास वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण राहगीरों का इस पुल से निकला मुश्किल हो रहा है। खासकर व्यस्त समय में इस पुल से निकलने वाली एंबुलेंस, स्कूल बसों और आपातकालीन वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि न तो नगर परिषद और न ही ट्रैफिक कर्मचारियों ने कार्रवाई की है। इसका सीधा नुकसान पुल के आसपास दुकानदारों के कारोबार पर पड़ रहा है। बेतरतीब पार्किंग से ग्राहक दुकान पर आने से हिचकिचाते हैं।
विज्ञापन

बीते दिसंबर महीने में ही नगर परिषद और यातायात विभाग की ओर से पुल पर लगने वाली अवैध पार्किंग और रेहडी-फहडी के खिलाफ मुहिम चलाकर उसे खाली करवाया था मगर एक माह के भीतर पुल की वही हालत है। लोगों का यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि बाजार में ट्रैफिक कर्मियों की नियमित तैनाती न होने से अव्यवस्था बन रही है। लोगों का कहना है कि कभी-कभार चालान की कार्रवाई होती भी है तो वह महज औपचारिकता बनकर रह जाती है। इसके चलते स्थिति में कोई स्थायी सुधार नहीं हो पा रहा है।

रामलीला ग्राउंड स्थित बनी बहुमंजिला पार्किंग पड़ी है खाली

साढ़े चार करोड़ की लागत से शहर के बीचोबीच कार्यात्मक बनाई गई बहुमंजिला पार्किंग में दो-चार वाहन ही खड़े नजर आते हैं। दो मंजिला पार्किंग में मोटरसाइकिल के अलावा कुल 110 कारों के खड़ा करने की व्यवस्था है। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार नवनिर्मित नई पार्किंग की प्रत्येक इमारत में 35 कारों के खड़ा करने की व्यवस्था है। हैरानी की बात तो यह है कि बहुमंजिला पार्किंग के गेट के बाहर से लेकर मुखर्जी चौक तक सड़क के किनारे कई दर्जन वाहन खड़े रहते हैं लेकिन नगर परिषद की प्रवर्तन एजेंसी उन वाहनों को पार्किंग के भीतर खड़ा नहीं करवा पा रही है।

कोट

मुखर्जी पुल पर फिर से अवैध पार्किंग विभाग के संज्ञान में है। हालांकि यातायात विभाग की ओर से पुल के दोनों तरफ वाहन पार्किंग न करने के नोटिस बोर्ड लगाए गए हैं लेकिन इसके बावजूद भी वाहन खड़े हो रहे हैं। आने वाले दिनों में विभाग की ओर से पुल और मुखर्जी चौक में कर्मियों की तैनाती और मुहिम चलाकर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- राकेश शर्मा, डीटीओ कठुआ

शहर के मुखर्जी चौक से सटी नगर परिषद की खाली पड़ी पार्किंग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें