पंडोरी में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर माथा टेंकती संगत। स्रोत जागरूक पाठक
पंडोरी गांव में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। गांव पंडोरी में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। गांव जो बोले सो निहाल से पूरा गांव गूंज उठा और श्रद्धालुओं का उत्साह हर गली-मोहल्ले तक पहुंचा। नगर कीर्तन पंडोरी से शुरू होकर बरमोरी और पमाल तक निकाला गया।
इस मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान मोहिंदर सिंह, पाठी जरनैल सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता डीआर सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संगत और लंगर सेवा में सुखा सिंह, सुलाखन सिंह, थुडू सिंह, बीबी सुखबिंदर कौर और वरिंदर कौर सहित कई श्रद्धालुओं ने योगदान दिया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर गुरबाणी का पाठ हुआ और संगत को गुरु साहिब के उपदेशों का महत्व बताया गया। लंगर सेवा में श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक भाग लिया और गुरु परंपरा के अनुसार सेवा भाव प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के बारे में डीआर सोनी ने बताया कि पंडोरी गांव में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर निकाले गए नगर कीर्तन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया। संगत ने गुरु साहिब के संदेश को आत्मसात करते हुए सेवा और श्रद्धा का परिचय दिया।