फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राममयी हुआ शहर<bha>;</bha> झांकी ने मोहा मन, जय श्रीराम से गूंजा वातावरण

Mon, 12 Jan 2026 12:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बरवाल गांव में निकाली शोभायात्रा में प्रस्तुत भगवान की झांकी। संवाद
विज्ञापन
कठुआ। श्री रामलला के दो दिवसीय स्थापना कार्यक्रम के तहत बरवाल में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बैंडबाजे के साथ रविवार को आयोजित शोभायात्रा में भगवान की झांकी ने हर किसी का मन मोह लिया। इस दौरान सैकडों की संख्या में मौजूद भक्तों ने जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

सुबह मंदिर में जारी श्रीराम कथा के भोग के बाद हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों भक्तों ने भाग लेकर पुरोहितों की ओर से किए जाने वाले मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां डाली। दोपहर को शोभायात्रा निकाली गई तो पूरे गांव में उत्सव जैसा वातावरण बन गया। इस दौरान युवाओं ने जय श्री राम का उद्घोष कर आस्था जताई। महिला श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर पूरी शोभायात्रा के दौरान वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा।
गांव से निकली शोभायात्रा साथ लगने वाले उतरी और जंडोर गांवों से होती हुई वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकी की आरती उतारी और शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल जसरोटा विधानसभा से विधायक राजीव जसरोटिया ने रामलला के स्थापना कार्यक्रम के तहत भव्य शोभायात्रा के आयोजन की परंपरा को पूरे उत्साह के साथ आयोजित किए जाने पर बरवाल, उतरी और जंडोर के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें भी हर साल इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलता है जिसके लिए वह पूरे आयोजन कमेटी के आभारी है।
रामभक्त रंजीत सिंह पठानिया ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम तीन गांव के रामभक्तों के सहयोग से किया जाता है। इसमें आज इस शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। रात को जागरण का आयोजन किया जाएगा।
इसमें गायक कलाकार बिशन सिंह और वर्षा जम्वाल मधुर आवाज में भजनों को पेश कर गांव के वातावरण को राममय बनाएंगे। शोभायात्रा के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। देर शाम तक चले इस भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

बरवाल गांव में निकाली शोभायात्रा में प्रस्तुत भगवान की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें