फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महानपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन

Sun, 11 Jan 2026 01:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
महानपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मनित करते विधायक। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
कठुआ। महानपुर में जारी क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला टीम कठुआ और टीम चुन्नेरा के बीच हुआ। इसमें टीम कठुआ ने जीत हासिल कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

बसोहली के विधायक ठाकुर दर्शन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विजेता टीम कठुआ और उपविजेता टीम चुन्नेरा को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और उनमें अनुशासन, टीम भावना तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। विधायक ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें