फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लो-स्कोरिंग मुकाबले में डीआईसी इलेवन को मिली जीत

Fri, 09 Jan 2026 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज के मैदान में जारी कठुआ एडमिन कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जारी है। वीरवार को जारी प्रतियोगिता में दर्शकों ने एक रोमांचक और लो-स्कोरिंग मुकाबला देखा जिसमें डीआईसी इलेवन ने शानदार गेंदबाजी और संयमित बल्लेबाजी के दम पर पीडब्ल्यूडी इलेवन को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पीडब्ल्यूडी इलेवन की टीम डीआईसी इलेवन की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई। इस दौरान टीम के सुरिंदर ने संघर्षपूर्ण 19 रन बनाए और नीरज ने 9 रन का योगदान दिया लेकिन बाकी बल्लेबाज डीआईसी के गेंदबाजों के सामने जूझते रहे। डीआईसी इलेवन के कप्तान मुश्ताक ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 4 विकेट झटके जबकि परमिंदर ने भी उनका बेहतरीन साथ दिया। इस कारण पूरी विपक्षी टीम 71 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीआईसी इलेवन ने आत्मविश्वास और संयम दिखाते हुए 11 ओवर में 76 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इसमें रहील और नारायण ने 19-19 रन बनाकर पारी को संभाला। विश्व प्रताप ने 17 रन और विनय ने उपयोगी योगदान दिया। हालांकि सुरिंदर और अरुण ने कुछ अहम विकेट लेकर वापसी की कोशिश की लेकिन डीआईसी इलेवन ने शांत रहकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाली डीआईसी के कप्तान को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें