फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जीएमसी इलेवन ने पीएचई इलेवन को 6 रन से हराया

Thu, 08 Jan 2026 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जीडीसी कठुआ में खेली गई क्रिकेट प्रतियोगिता सूचना विभाग
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज के मैदान पर जारी कठुआ एडमिन कप क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबला जीएमसी इलेवन के नाम रहा। बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में पीएचई इलेवन को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीएमसी कठुआ इलेवन की टीम ने बेहतर बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों के मैच में 135 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें ताहिर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 रन बनाकर पारी को संभाला। वहीं, अंशुमन के 24 रन के सहयोग और अजय ने 14 रन जोड़े। शीर्ष क्रम में आकाश और नितिन के योगदान के बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी अहम रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गेंदबाजी में पीएचई इलेवन की ओर से आमिर खान, रोहित कुमार और विनोद कुमार ने कसी हुई गेंदबाजी कर नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए, जिससे रन गति पर अंकुश लगा रहा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएचई इलेवन की टीम जीएमसी के अनुशासित और प्रभावी गेंदबाजों के सामने दबाव में आ गई और पूरी टीम 129 रन पर ऑलआउट हो गई। पीएचई इलेवन की ओर से सिमरनजीत ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 43 रन बनाए, जबकि आमिर खान ने 24 रनों का योगदान दिया। उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ताहिर को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें