फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शहर के मुख्य बाजार में दुकानदारों का अवैध अतिक्रमण

Wed, 07 Jan 2026 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजार की गली में खड़े वाहनों के कारण आवागमन की समस्या का हो रहा है सामना। संवाद
विज्ञापन
कठुआ। शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण की समस्या को दूर करने में प्रशासन व नगर परिषद पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है। गलियों में स्थित इस बाजार में स्थानीय दुकानदारों ने बाजार में अपना सामान लगाकर लगभग पूरे मार्ग पर कब्जा जमा रखा है। इससे बाजारों से गुजरने वाले लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार सहित सड़कों पर दो साल पूर्व प्रशासन की ओर से युद्धस्तर पर चलाए जाने वाले अभियान के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। अतिक्रमण के कारण बाजार में आने पर होने वाली परेशानी के बारे में लोगों का कहना है कि पूर्व डीसी ने कठुआ में कार्यभार संभालने के बाद जोरदार तरीके से अभियान शुरू किया था। मगर लोगों के बढ़ते विरोध के सामने उसे अपने अभियान को रोकना पड़ गया था। संवाद

शहर के मुख्य बाजार की गली में खड़े वाहनों के कारण आवागमन की समस्या का हो रहा है सामना। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें