फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्रतिबंध के बावजूद शहर में चाइनीज डोर की बिक्री जारी, युवाओं ने जताया रोष

Wed, 07 Jan 2026 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
शहर में चायनीज डोर बिक्री बंद किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते युवा।  संवाद
विज्ञापन
कठुआ। प्रशासन के प्रतिबंध लगाने के बावजूद शहर में चाइनीज डोर की बिक्री खुलेआम जारी है। इससे लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। मंगलवार को कॉलेज रोड पर बीडीओ कार्यालय के पास एक वरिष्ठ नागरिक पतंग में लगी चाइनीज डोर की चपेट में आ गया। सौभाग्य से गले पर कपड़ा होने के कारण वह बच गया लेकिन इस घटना ने प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर मौजूद युवाओं ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद डोर की बिक्री प्रशासन की निष्क्रियता का प्रमाण है। प्रदर्शन में शामिल संजय कुमार ने कहा कि पिछले सप्ताह प्रशासन ने आदेश जारी कर इस डोर को प्रतिबंधित किया था लेकिन उसे प्रभावी बनाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में गंभीर हादसे हो सकते हैं।
पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने आज यह डोर एक बच्चे से ली है। इससे साफ है कि यह प्रतिबंधित सामग्री बच्चों तक भी आसानी से पहुंच रही है। पड़ोसी राज्यों और जिलों में बिक्री पर रोक है लेकिन कठुआ में इसकी उपलब्धता प्रशासन की सीधी लापरवाही को दर्शाती है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पहल नहीं हुई तो आने वाले दिनों में इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें